Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 9, 2026

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

मरीजो को अस्पताल में ही मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा।चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के बाद मरीजो की भीड़ लगातार बढ़ते ही जा रही है। पर अस्पताल में जगह की कमी के चलते मरीजो के उपचार में कई प्रकार का सामना अस्पताल प्रबंधन को करना पड़ रहा है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन थिएटर की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के अस्पताल दौरे के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के द्वारा अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर निर्माण की मांग की थी। डॉक्टर विराज राठी ने बताया जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया गया और अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर निर्माण को हरी झंडी दे दी है। जिसका कार्य आज सोमवार से शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा ऑपरेशन थिएटर निर्माण के बाद अस्पताल में ही विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा किए जाएंगे । डॉ राठी ने कहा क्षेत्र की जनता को ऑपरेशन करने के लिए बाहर के शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने कहा ऑपरेशन थिएटर का निर्माण 42 से 45 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है ।उन्होंने ऑपरेशन थिएटर निर्माण के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार व सीएमओ डॉक्टर देवेश चौहान को धन्यवाद दिया कहा वह लगातार अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

जरूरी खबरें