Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: विदेशी साइबर ठगो का दुस्साहस डीएम चंपावत की व्हाट्सएप पर बना डाली फेक आईडी

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 5, 2026

साइबर ठगो का दुस्साहस डीएम चंपावत की व्हाट्सएप पर बना डाली फेक आईडीचम्पावत। अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगो ने डीएम चंपावत मनीष कुमार की फोटो लगा कर व्हाट्सएप पर उनकी आइडी बना डाली। डीएम की फेक आईडी से चम्पावत के अधिकारियों को अंग्रेजी में मैसेज कर हालचाल लिया जा रहा है। जानकारी के बाद डीएम कार्यालय ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।बुधवार को वियतनाम के +84 564261676 नंबर से जिले के अधिकारियों को व्हाट्सएप पर अंग्रेजी में मैसेज आने लगे। अधिकारियों ने मैसेज चेक किया तो उसमें डीएम चम्पावत की फोटो लगी मिली। सभी अधिकारी हैरान हो गए। विदेशी नंबर होने के कारण अधिकारी सजग हो गए। बन विभाग के एसडीओ सुनील कुमार को बुधवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर हैलो का मैसेज आया। जिस पर डीएम मनीष कुमार की फोटो लगी हुई थी।एसडीओ सुनील कुमार शक होने पर जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की को इसकी जानकारी दी और उन्होंने तत्काल नंबर को ब्लॉक कर दिया। डीआईओ ने फेक आईडी की जानकारी डीएम मनीष कुमार को दी। डीएम ने तुरंत लोगों से इस तरह के मैसेज की अनदेखी करने को कहा। फेक आईडी वाले व्हाट्सएप खाते का स्क्रीन शॉट उन्होंने अपने स्टेटस पर लगा लोगों से सावधान रहने की अपील की। थानाध्यक्ष बी0एस बिष्ट ने बताया कि डीएम कार्यालय के माध्यम से प्राथमिक मिली है। मामला की साइबर सेल जांच कर रहा है।मालूम हो अगस्त 2024 में भी तत्कालीन डीएम नवनीत पांडेय की व्हाट्सएप फेक आईडी बनाकर अधिकारियों और कर्मियों से धनराशि मांगी गई थी। तभ भी डीएम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं कुछ साल पहले पूर्व सूचना अधिकारी चम्पावत गिरिजा शंकर जोशी की भी व्हाट्सएप पर फोटो लगा कर फेक आईडी बना कर उनके परिचितों से धनराशि मांगी गई थी। इसमें कुछ ने विश्वास कर धनराशि डाली भी थी।

जरूरी खबरें