Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

उधम सिंह नगर:बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

बाराकोट:हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।

लोहाघाट विधायक के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बाटे फल स्वास्थ्य लाभ की कामना।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:डीएम के निर्देश पर जागा एनएच लगाए गए सुरक्षा संकेत, सूचना बोर्ड और रिफ्लेक्टेड टेप

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 26, 2025

आपात स्थिति में सहायता हेतु सम्पर्क नंबरों वाले बोर्ड, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध का काम जारीजिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन स्थितियों से निपटने एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यवाही जारी है।इसी क्रम में जिलाधिकारी के आदेश के दूसरे ही दिन संबंधित विभागों द्वारा एनएच के विभिन्न स्थलों पर “आपात स्थिति में सम्पर्क हेतु आवश्यक दूरभाष नंबरों” सहित सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही, मार्ग के संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां संकेत चिह्न (मार्किंग) तथा रात्रि दृश्यता हेतु रिफ्लेक्टेड टेप लगाए गए हैं,ताकि रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।स्वाला, चल्थी, तथा शीशनगर स्थित पुलों के दोनों ओर पूर्व में निर्मित विश्राम स्थलों को पुनः चिन्हित कर यात्रियों की सुविधा हेतु सक्रिय किया गया है। अन्य क्षेत्रों में सूचना बोर्ड लगाए जा चुके हैं और शेष स्थलों पर बोर्ड लगाए जाने की प्रक्रिया गतिमान है।जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी संकेत, मार्गदर्शक सूचना बोर्ड एवं प्रतिबिम्बित टेप अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि सड़क सुरक्षा और जनसुरक्षा को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जा सके।

जरूरी खबरें