Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरी महिला की चंपावत पुलिस ने बचाई जान

Laxman Singh Bisht

Mon, May 15, 2023
चंपावत में एक महिला काफल खाने के दौरान 40 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी महिला की जान बचाने के लिए चंपावत पुलिस देवदूत बनकर सामने आई सोमवार को डीसीआर से प्राप्त सूचना मिली कि बारदोली में एक महिला 40 फीट गड्ढे में गिर गई है। सूचना पर कोतवाली चंपावत में तैनात उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल ,उप निरीक्षक ललित पांडे, उपनिरीक्षक पिंकी धामी, हेड कांस्टेबल पुराण आर्य ,कांस्टेबल किशोर सिंह व चालक देशराज मौके पर तत्काल पहुंचे। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि यह महिला चौकी गांव की है जो कि का काफल खाने यहां आई है ।किसी व्यक्ति द्वारा अपने खेत पर करीब 40 फिट गड्ढा खोद दिया है जो कि ठीक काफल के पेड़ के नीचे था जिसमें काफल तोड़ने के दौरान महिला गिर गई है। चंपावत पुलिस टीम के द्वारा तत्काल गड्ढे में गिरी महिला को निकालने के लिए पुलिस टीम ने रस्सी के सहारे कांस्टेबल किशोर सिंह को गड्ढे के अंदर रस्सी के सहारे भेजा। काफी मशक्कत के बाद मौके पर मौजूद फायर सर्विस की टीम की मदद से संयुक्त रेस्क्यू कर महिला को सुरक्षित गड्ढे से बाहर निकाला व 108 के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। घटना में चंपावत पुलिस के द्वारा तत्काल करी गई कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा प्रशंसा की गई।

जरूरी खबरें