Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, पाटी मे 9 जून को होगा मतदान। आचार संहिता लागू। 11 जून को मतगणना

Laxman Singh Bisht

Mon, May 25, 2026

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, पाटी मे 9 जून को होगा मतदान। आचार संहिता लागू।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद के नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के निर्वाचन हेतु विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद नरेन्द्रनगर (जनपद टिहरी गढ़वाल), नगर पंचायत गदपुरी (जनपद ऊधमसिंहनगर) तथा नगर पंचायत पाटी (जनपद चम्पावत) में चुनाव प्रक्रिया भारत के संविधान एवं उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 25 मई 2026 को जारी कर दी गई है। इसके उपरांत 26 मई को जिला स्तर पर आरक्षण सहित निर्वाचन संबंधी समस्त विवरण प्रकाशित किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 27 मई एवं 29 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संपन्न होगी।उन्होंने बताया कि प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की जांच 30 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी। वहीं, प्रत्याशी 31 मई 2026 को अपराह्न 03:00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 01 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मतदान 09 जून 2026 को प्रातः 08:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा, जबकि मतगणना 11 जून 2026 को प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं नियमों के अधीन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता लागू, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए सख्त अनुपालन के निर्देश

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा जारी अधिसूचना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रदेश के विशिष्ट निकायों के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल की नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर, जनपद ऊधमसिंहनगर की नगर पंचायत गढ़ीनेगी तथा जनपद चम्पावत की नगर पंचायत पाटी हेतु निर्वाचन अधिसूचना जारी कर दी गई है।जिलाधिकारी ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना प्रक्रिया पूर्ण होने तक आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस अवधि में किसी भी प्रकार की नई घोषणाएं, मतदाताओं को प्रभावित करने वाले प्रलोभन, अनधिकृत प्रचार-प्रसार तथा प्रशासन की अनुमति के बिना आयोजित गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी राजनीतिक दलों, संभावित प्रत्याशियों एवं आम नागरिकों से लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का निष्ठापूर्वक अनुपालन करने की अपील की गई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निर्वाचन नियमों के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जरूरी खबरें