Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान तेज; 05 खाद्य नमूने जांच हेतु भेजे, व्यापारियों को सख्त निर्देश

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 11, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान तेज; 05 खाद्य नमूने जांच हेतु भेजे, व्यापारियों को सख्त निर्देशजनपद में आम नागरिकों को शुद्ध, सुरक्षित और मानकयुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। बुधवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने चम्पावत नगर क्षेत्र के विभिन्न जनरल स्टोर्स एवं बेकरी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया, जहां स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य पदार्थों के भंडारण, लेबलिंग तथा एक्सपायरी तिथि की गहन जांच की गई।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु टीम ने विभिन्न प्रकार की दालों के कुल 05 नमूने एकत्र किए, जिन्हें विधिवत सील कर राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र विभाग ने खाद्य कारोबारकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए कि प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण का विशेष ध्यान रखा जाए, केवल मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री ही विक्रय हेतु रखी जाए तथा एक्सपायरी (कालातीत) हो चुकी सामग्री को तत्काल हटाया जाए; उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान सभी विक्रेताओं को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपना FSSAI लाइसेंस समय पर बनवाएं अथवा नवीनीकरण कराएं तथा खाद्य सामग्री की खरीद-फरोख्त केवल लाइसेंसी फर्मों से पक्के बिल के माध्यम से ही करें।इस निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी एवं सहायक अधिकारी दिनेश फर्त्याल शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी पर रोक लगाने और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

जरूरी खबरें