Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

: चंपावत:कर्मचारियों ने एक पेड़ पुरानी पेंशन (ओपीएस) के नाम के तहत पौधारोपण किया

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 16, 2024
कर्मचारियों ने एक पेड़ पुरानी पेंशन (ओपीएस) के नाम के तहत पौधारोपण किया मंगलवार 16 जुलाई 2024 को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उत्तराखंड के आव्हान पर एनएमओपीए जनपद चंपावत के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता व जिला मंत्री प्रकाश तड़ागी के नेतृत्व में जनपदीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी द्वारा एक पेड़ पुरानी पेंशन (OPS) के नाम से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। जिसका उद्देश्य हरियाली और खुशहाली के साथ-साथ सीमा पर देश की रक्षा करने वाले अग्निवीरों,अर्धसैनिक बलों राज्य व केंद्र सरकार के सभी शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। जिसमें ब्लॉक चंपावत में किशोर पंगरिया, बंशीधर थवाल ब्लॉक बाराकोट में संजय कुमार, नागेंद्र कुमार जोशी, ब्लॉक पाटी में उत्तम नाथ, पान सिंह मेहता, दीप जोशी व ब्लॉक लोहाघाट में गोविन्द मेहता, प्रकाश तड़ागी नरेश जोशी, कैलाश फर्त्याल, सुनील पाण्डेय, संजय कुमार, कमल राय आदि के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया

जरूरी खबरें