Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 9, 2026

अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देशभारतीय सेना द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली 2025–26 के सफल आयोजन के संबंध में जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में सैन्य अधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।जिलाधिकारी ने भर्ती प्रक्रिया को सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने हेतु सैन्य–नागरिक समन्वय को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।उन्होंने विभिन्न विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएँ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेस ट्रैक को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार किए जाने, पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल टैंकर तैनात करने, चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल टीम, एम्बुलेंस तथा प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था रखने,स्वच्छता एवं सैनिटेशन बनाए रखने के लिए अस्थायी शौचालयों की स्थापना, नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा कंजरवेंसी स्टाफ एवं हाउसकीपिंग कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, साथ ही सिविल इंटेलिजेंस इकाइयाँ भी सक्रिय रखने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होने अग्निशमन विभाग द्वारा फायर ब्रिगेड एवं आपातकालीन संसाधन स्थल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन समन्वय कर आवश्यकतानुसार अस्थायी आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भर्ती स्थल के आसपास आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्य सामग्री के मूल्यों की निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की ओवरचार्जिंग न हो।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अग्निवीर भर्ती रैली को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराएं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर समय से उपस्थित हों, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं तथा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, कर्नल राहुल, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि) उमेद सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें