Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत : सड़कों पर न दिखे निराश्रित गौवंश गौशालाओं में हो लिफ्टिंग मशीन: डॉ० राजेन्द्र अणथ्वाल

Laxman Singh Bisht

Sun, May 24, 2026

चम्पावत सड़कों पर न दिखे निराश्रित गौवंश गौशालाओं में हो लिफ्टिंग मशीन: डॉ० राजेन्द्र अणथ्वाल

अध्यक्ष, उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग डॉ० पं० राजेन्द्र अणथ्वाल की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार, चम्पावत में जनपद में संचालित गौवंश संरक्षण एवं गौसदनों से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में निर्माणाधीन एवं नये प्रस्तावित गौसदनों की प्रगति, भूमि चयन अथवा अन्य कारणों से विभिन्न स्तरों पर लंबित गौसदनों के प्रस्ताव, ग्राम्य गौसेवक गौसदन योजना की स्थिति तथा जनपद में संचालित गौसदनों की क्षमता विस्तार की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त गोवंश संरक्षण अधिनियम, 2007 की धारा-7 एवं धारा-8 के उल्लंघन के मामलों में संबंधित व्यक्तियों से अर्थदण्ड की वसूली एवं गौवंश को सुरक्षित सौंपने हेतु की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। बैठक में गौ एवं गौवंश की ईयर टैगिंग (फोटोग्राफ सहित) की प्रगति तथा आयोग के निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।अध्यक्ष डॉ० पं० राजेन्द्र अणथ्वाल ने गौवंश के प्रति अपराधों की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों, पंजीकृत अभियोगों तथा न्यायालयों में विचाराधीन वादों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने जनपद में संचालित गौसदनों की समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा करते हुए उनके त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए। साथ ही निर्माणाधीन गौशालाओं में विशेष रूप से बछड़ों की सुरक्षा एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष ने सभी गौशालाओं में अलगड़ा एवं लिफ्टिंग मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को गौशालाओं हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर कोई भी गौवंश निराश्रित अवस्था में दिखाई नहीं देना चाहिए तथा गौवंश की समुचित सेवा एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गौसंरक्षण, पशु क्रूरता रोकथाम एवं जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं तथा जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० जी० एस० खाती, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० वसुंधरा गर्ब्याल, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह सहित जनपद में संचालित गौशालाओं के संचालक पंडित शंकर दत्त पांडे व गौसेवक एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें