Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम धामी की पहल हेली सेवा से जुड़ेगा मां पूर्णागिरि धाम चुका में बन रहा आधुनिक हेलीपैड।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 21, 2026

सीएम धामी की पहल हेली सेवा से जुड़ेगा मां पूर्णागिरि धाम चुका में बन रहा आधुनिक हेलीपैड।

1.88 करोड़ की लागत से बन रहे हेलीपैड में एक साथ उतरेंगे तीन हेली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा अपनी विधानसभा चंपावत में स्थित मां पूर्णागिरि धाम को हेली सेवा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जनपद के चुका क्षेत्र में लधिया नदी के किनारे आधुनिक हेलीपैड का निर्माण कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है।लोक निर्माण विभाग, चम्पावत के अधिशासी अभियंता एम0सी0 पलाड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 1.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे इस हेलीपैड में एक साथ तीन हेलीकॉप्टर उतरने की क्षमता होगी। यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय संपर्क और आपातकालीन सेवाओं की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हेलीपैड निर्माण से मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं त्वरित यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही, नेपाल सीमा एवं एनएचपीसी क्षेत्र के निकट स्थित इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी सोच के अनुरूप चुका क्षेत्र को वेडिंग डेस्टिनेशन एवं पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रहे प्रयासों को भी इस परियोजना से नई गति मिलेगी।अधिशासी अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य अप्रैल माह से प्रारंभ हो चुका है साथ ही कार्य का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है तथा विभाग द्वारा इसे सितंबर माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जरूरी खबरें