Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम धामी की सौगात: तामली पंपिंग पेयजल योजना को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

Laxman Singh Bisht

Wed, May 27, 2026

सीएम धामी की बड़ी सौगात: तामली पंपिंग पेयजल योजना को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

10% धनराशि की प्रथम किश्त जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों के विकास और जन-सरोकारों को धरातल पर उतारने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 628/2024 के सफल क्रियान्वयन के तहत राज्य सैक्टर (ग्रामीण) कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के विकासखण्ड चम्पावत की 'तामली ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना' को शासन द्वारा ₹1457.21 लाख (चौदह करोड़ सत्तावन लाख इक्कीस हजार रुपये) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नियोजन विभाग की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) और टीएसी द्वारा गहन परीक्षण के बाद इस योजना को औचित्यपूर्ण पाया गया, तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रथम किश्त के रूप में 10 प्रतिशत यानी ₹145.72 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है, जिससे इस महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।जिलाधिकारी ने तामली ग्राम समूह पंपिंग योजना क्षेत्र के ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। जिलाधिकारी ने साफ किया है कि कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था और विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि का पूरी पारदर्शिता के साथ सदुपयोग किया जाए और तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

जरूरी खबरें