Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

बाजपुर:नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर हमला एक की मौत

उधम सिंह नगर:बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

बाराकोट:हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत :26 जुलाई 2025 तक बिना पंजीकरण शुल्क के करवा सकेंगे विवाह पंजीकरण।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 11, 2025

पूर्ववर्ती विवाहों के पंजीकरण पर शुल्क में मिली राहतसमान नागरिक संहिता नियमावली, उत्तराखण्ड 2025 के अंतर्गत राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ऐसे नागरिक जिनका विवाह संहिता लागू होने से पूर्व हुआ है, लेकिन जिनका विवाह अभी तक पंजीकृत नहीं हुआ है, उन्हें अब पंजीकरण शुल्क ₹250/- से पूर्णतः छूट दी गई है।यह छूट 26 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगी।यदि नागरिक सी०एस०सी० (CSC) केंद्रों के माध्यम से सेवा प्राप्त करते हैं, तो उन्हें पूर्ववत ₹50/- (GST सहित) सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा।

जिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने विवाह का पंजीकरण अवश्य करवाएं। यह न केवल विधिक दस्तावेज के रूप में उपयोगी है, बल्कि इससे सामाजिक सुरक्षा और पारिवारिक अधिकारों की पुष्टि भी सुनिश्चित होती है।साथ ही, उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं CSC केंद्रों को निर्देशित किया है कि इस छूट की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए ताकि आमजन को समय रहते इसका लाभ मिल सके।

जरूरी खबरें