Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की जाएगी बकरीद : एसपी चंपावत।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 27, 2026

जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की जाएगी बकरीद : एसपी चंपावत।

कुर्बानी स्थल में पर्दा लगाना अनिवार्य मस्जिद में ही पढ़ी जाएगी नमाज।

नियम कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही। बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट

कल 28 मई को पूरे देश में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। तो वही चंपावत जिले में बकरीद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसपी चंपावत के निर्देश पर चंपावत पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। एसपी चंपावत रेखा यादव ने बताया कल होने जा रहे बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने बताया पीस कमेटी के साथ बैठक की गई है। एसपी चंपावत ने कहा नमाज सिर्फ मस्जिदों में पढ़ी जाएगी, कहीं भी कुर्बानी खुले में नहीं की जाएगी कुर्बानी स्थल पर पर्दे लगाने अनिवार्य है तथा ड्रेनेज व्यवस्था कुर्बानी स्थल पर की जानी आवश्यक है। एसपी चंपावत ने कहा नियमों का पालन न करने पर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा इसके लिए जिले के सभी थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियो को निर्देश दे दिए गए हैं। कुर्बानी के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर भी कड़ी कार्रवाई पुलिस करेगी ।उन्होंने सभी लोगों से बकरीद के पर्व को शांतिपूर्वक व हंसी खुशी के साथ मनाने की अपील की है।

जरूरी खबरें