Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अमित जुकरिया बने टनकपुर क्रय बिक्रय समिति अध्यक्ष लोगों ने दी शुभकामनाएं।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 23, 2026

अमित जुकरिया बने टनकपुर क्रय बिक्रय समिति अध्यक्ष लोगों ने दी शुभकामनाएं।

निर्मला गहतोड़ी को सात के मुकाबले चार मतों से दी मात।

सुरेश उप्रेती बने निर्विरोध उपाध्यक्ष।

चंपावत जिले की टनकपुर क्रय विक्रय समिति का आज शनिवार को टनकपुर के क्रय विक्रय समिति भवन में चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव निर्वाचन अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी तपन गढ़कोटी व सहायक निर्वाचन अधिकारी विवेक वर्मा की देखरेख में संपन्न किया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए लोहाघाट निवासी अमित जुकरिया तथा निर्मला गहतोड़ी उम्मीदवार थी। जिसमें अमित जुकरिया को सात तथा निर्मला गहतोड़ी को चार मत मिले। निर्मला गहतोड़ी को हराकर अमित जुकरिया ने अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमाया। उपाध्यक्ष पद पर सुरेश उप्रेती निर्विरोध घोषित किए गए।निर्वाचन अधिकारी तपन गढ़कोटी ने बताया समिति में कुल 12 सदस्य थे जिनमें से 11 सदस्यों ने मतदान किया एक सदस्य समय पर नहीं पहुंच पाए जिस कारण उनके द्वारा मतदान नहीं किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में अमित जुकरिया को सात मत तथा निर्मला गहतोड़ी को चार मत मिले। अमित जुकरिया को टनकपुर क्रय विक्रय समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया। मालूम हो निर्मला गहतोड़ी टनकपुर क्रय बिक्रय समिति के पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद्र गहतोड़ी की पत्नी है। चुनाव में एडीओ कोऑपरेटिव शोभित अग्रवाल व महेश बोरा के द्वारा सहयोग किया गया। अमित जुकरिया के अध्यक्ष बनने पर गोविंद बोहरा, अमित शाह, दीपक सुतेड़ी, विवेक ओली ,नंदन तड़ागी, कपिल खर्कवाल, अर्जुन महरा ,लोहित खोलिया ,देवी दत्त जोशी ,महेश चोडाकोटी, नवीन जोशी आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। तथा फूल मालाओ से उनका स्वागत किया।

जरूरी खबरें