Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों में विष्णु-सतेंद्र व अनिरुद्ध-ऋषभ की जोड़ी बनी चैंपियन

चंपावत:बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन गंभीर, ककनई में 13 लाख की लागत से पूर्व में ही बनाई जा चुकी है पैदल पुलिया

सीएम धामी ने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट:स्वतंत्रता दिवस पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में विविध कार्यक्रम आयोजित

चंपावत:सीएम घोषणा के तहत बने सर्किट हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, हेलीपैड की व्यवस्थाएं भी परखी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव समापन के बाद पालिकाध्यक्ष की देखरेख में गौरल चौड़ मैदान में बृहद स्वच्छता अभियान

Laxman Singh Bisht

Sun, May 24, 2026

.गोल्ज्यू महोत्सव समापन के बाद पालिकाध्यक्ष की देखरेख में गौरल चौड़ मैदान में स्वच्छता अभियानचम्पावत नगर में आयोजित भव्य गोल्ज्यू महोत्सव के सफल समापन के उपरांत नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा गोरलचौड़ मैदान में विशेष सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। बालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे के निर्देशन में पालिका कर्मियों द्वारा फील्ड में फैले कूड़े-कचरे की सफाई एवं मैदान को समतल करने का कार्य जोरों-शोरों से किया जा रहा है।नगर पालिका परिषद चंपावत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे द्वारा आज रविवार को गोरल चौड़ मैदान में चल रहे विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया तथा पर्यावरण मित्रों को बेहतर सफाई करने के निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि गोरल चौड़ में आयोजित कार्यक्रमों के उपरांत फील्ड में लगे झूले एवं अन्य मनोरंजन सामग्री हटाए जाने के बाद पिछले चार दिनों से लगातार व्यापक सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने सफाई कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद चम्पावत द्वारा फील्ड को शीघ्र ही पूर्व की स्थिति में लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चे एवं युवा पुनः मैदान में खेलकूद गतिविधियों का लाभ उठा सकें।

जरूरी खबरें