Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

: बाराकोट:लड़ीधूरा मंदिर निर्माण के लिए व्यापारी ने दिया एक लाख रुपये का दान

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 30, 2024
लड़ीधूरा मंदिर निर्माण के लिए व्यापारी ने दिया एक लाख रुपये का दान बाराकोट में जन सहयोग से बन रहे लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर का कार्य अब लगभग पूरा होने को है मंदिर में वर्तमान में सफेदी का कार्य गतिमान है। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी द्वारा सोशल मीडिया पर कोष की स्थिति ठीक न होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय जनता से मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की थी, इस वीडियो को लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा अन्य ग्रुप में खूब वायरल किया गया था, वीडियो को देखकर पिथौरागढ़ के एक व्यापारी ने बाराकोट में अपने परिचित एवं रिश्तेदारों से वीडियो की सच्चाई को पुष्टि करने के बाद लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच को एक लाख रुपए का सहयोग किया है। अध्यक्ष नागेंद्र जोशी द्वारा दानदाता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए क्षेत्र में सभी लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। ज्ञात हो कि लगभग तीन शताब्दी पूर्व क्षेत्र के अधिकारी परिवारों के लोग, पठलती के जोशी परिवारों के सहयोग से मां भगवती की ज्योत पूर्णागिरि से लाए थे। तब से प्रतिवर्ष को जागिरी पूर्णिमा को लड़ीधूरा में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है, बाराकोट में यह मंदिर संपूर्ण क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी धार्मिक आस्था का केंद्र है। वर्तमान में लड़ीधूरा में जन सहयोग से मां भगवती के मंदिर पुनर्निर्माण का कार्य गतिमान है,जिसमें वर्तमान तक लगभग 65 लाख की रुपए की धनराशि व्यय हो चुकी है।

जरूरी खबरें