Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

: बाराकोट:एक हफ्ते से बंद पड़ी नदेड़ा सड़क को खोलने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं सड़क पार

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 12, 2024
एक हफ्ते से बंद पड़ी नदेड़ा सड़क को खोलने की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं सड़क पार पिछले हफ्ते बाराकोट क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से नदेड़ा सड़क बुरी तरह बंद हो गई थी परंतु एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी संबंधित विभाग के द्वारा सूचना देने के बावजूद सड़क को नहीं खोला गया जिस कारण ग्रामीणों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है शुक्रवार को विभाग की कार्य प्रणाली से आक्रोशित युवाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता नवल किशोर जोशी के नेतृत्व में सड़क को खोलने की मांग को लेकर सड़क में जोरदार प्रदर्शन किया तथा सड़क खोलने की मांग की युवा नवल किशोर जोशी ने बताया इस सड़क के अलावा बिसराड़ी ,पठतली भन्नार मोटर मार्ग भी कई दिनो से बंद पड़े हैं पर संबंधित विभाग सड़क खोलने की दिशा में कोई कार्य नहीं कर रहा है उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द क्षेत्र की सड़कों को खोलने की मांग की है युवाओं ने कहा विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है जो कि विभाग की घोर लापरवाही है उन्होंने कहा ग्रामीण सामान को कंधे में लाद कर जान जोखिम में डालकर मलवे को पार कर रहे हैं अगर उनके साथ कोई दुर्घटना होती है उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी प्रदर्शन करने मेंहेम जोशी, भास्कर जोशी, ललित जोशी, छोटू जोशी, राकेश, हिमांशु आदि लोगों ने विरोध किया. नवीन जोशी, राजू जोशी, दीपांशु जोशी, कैलाश जोशी, मनोज जोशी, आदि युवा मौजूद रहे

जरूरी खबरें