Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:ग्रामीण की जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास व शौचालय देने की मांग।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 26, 2026

ग्रामीण की जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास व शौचालय देने की मांग।

चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा के बाराकोट ब्लॉक के मल्ला बापरु ग्राम सभा के छीड़ा तोक निवासी गोपाल राम ने जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार से उन्हें प्रधान मंत्री आवास व शौचालय देने की गुहार लगाई है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गोपाल राम ने कहा उनका भवन जर्जर हालत में है बरसात में छत टपकती है तथा वह मजदूरी कर किसी तरह अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं जिस कारण वह भवन की मरम्मत करने में असमर्थ है ।उन्होंने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा सरकार के द्वारा उन्हें अंतोदय कार्ड , किसान पेंशन आदि की सुविधा दी गई है। पर उनकी भवन की हालत काफी खराब है उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत से उन्हें पीएम आवास के तहत भवन तथा शौचालय व सीएम राहत कोष से मदद उपलब्ध कराने की मांग की है। मालूम हो गोपाल राम आर्थिक व शारीरिक रूप से काफी कमजोर है। अगर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गोपाल को योजनाओं का लाभ नहीं मिला है तो प्रशासन ने गोपाल की मदद कर योजना का लाभ देना चाहिये।

जरूरी खबरें