Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:विद्यालय समय में बाजार में घूमते नजर आए शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी ने लिया स्पष्टीकरण

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 11, 2026

विद्यालय समय में बाजार में घूमते नजर आए शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी ने लिया स्पष्टीकरण

विद्यालयों के समय संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नजरअंदाज नहीं : खंड शिक्षा अधिकारीचंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक में आज बुधवार 11 फरवरी को प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट द्वारा निरीक्षण में कई शिक्षकों को समय से पूर्व विद्यालयों को बंद करते हुए पाया गया। जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज/ राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत तीन शिक्षकों का स्पष्टीकरण भी लिया है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त विद्यालयों हेतु विभागीय समय सारणी का विधिवत अनुपालन करने हेतु पत्र भी जारी किया है, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया कि भविष्य में विभागीय समय सारणी का अनुपालन न करने वाले शिक्षक एवं कार्मिकों के साथ कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । जानकारी के मुताबिक कुछ शिक्षक विद्यालय समय में बाराकोट की बाजार में टहलते नजर आए जिसका खंड शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया है।

जरूरी खबरें