Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट: डोंगल ना बनने व कनेक्टिविटी ना होने से बाराकोट ब्लॉक के मनरेगा कार्य प्रभावित

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 12, 2026

बाराकोट: डोंगल ना बनने व कनेक्टिविटी ना होने से बाराकोट ब्लॉक के मनरेगा कार्य प्रभावित

पंचायत प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी।चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट में पूर्व में खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल के स्थानांतरण के पश्चात नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी अवनीश उपाध्याय के कार्य भार ग्रहण करने के पश्चात क्षेत्र में रोजगार गारंटी के विभिन्न कार्यों पर गहरा असर पड़ा है ।जिससे कि ब्लॉक के कई प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कई योजनाएं प्रभावित हो चुकी हैं इसका मुख्य कारण डोंगल न बनने व कनेक्टिविटी ना होने का हवाला दिया जा रहा है यह मामला केंद्र सरकार से है जिसमें कई एजेंसियां कार्य कर रही है आज बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नाथ गोस्वामी व विभिन्न क्षेत्रों के, ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य खंड विकास अधिकारी से मिले निर्मल नाथ गोस्वामी द्वारा खंड विकास अधिकारी से आग्रह किया कि लेबरों के मस्टरोल 20 से 21 दिनों में जीरो हो चुके हैं खंड विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि यह मामला केंद्र सरकार के स्तर का है इसमें कई दिन और लग सकते हैं संगठन के अध्यक्ष द्वारा रोजगार गारंटी द्वारा लगी फाइलें कई दिनों से लटकी पड़ी है जिससे ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में कार्यों के होने के पश्चात लेबरों के खाते में धनराशि नहीं पड़ रही है ।जिससे जनप्रतिनिधियों में खासी नाराजगी जताई जा रही है उन्होंने कहा अगर ऐसा ही रहा तो कोई भी रोजगार गारंटी के कार्य को करने में अपना समय व धनराशि ब्यय नहीं करेंगे वैसे ही गारंटी के कार्यों को करने में प्रतिनिधियों को कई प्रकार की मुश्किलों से गुजरना पड़ता है अगर ऐसा ही रहा तो रोजगार गारंटी के द्वारा किए गए विकास कार्यों पर विराम लगने के पूर्ण आसार हैं।

जरूरी खबरें