Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:जीजीआईसी काकड़ शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष बनी प्रिया पन्त

Laxman Singh Bisht

Mon, May 5, 2025

जीजीआईसी काकड़ शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष बनी प्रिया पन्तसोमवार 5 मई 2025 को बाराकोट के राजकीय बालिका इंटर कालेज काकड़ में शिक्षक अभिभावक संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन एवं विद्यालय के शैक्षिक विकास एवं संवर्धन हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तुलसी गोस्वामी की अध्यक्षता व शिक्षिका दीपा पांडे के संचालन में हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से की गई। कार्यक्रम में लड़ीधुरा एवं सांस्कृतिक मंच के संयोजक लोकमान अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह अधिकारी एवं एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती बबीता देवी उपस्थित रहे। गोष्ठी में श्रीमती प्रिया पंत को सर्वसम्मति से शिक्षक अभिभावक संघ का अध्यक्ष चुना गया।गोष्ठी में मुख्यमंत्री मेधावी हाई स्कूल परिषदीय परीक्षा 2024 की मेधावी छात्रा उर्मिला अधिकारी ,साधना , शिवानी को 14400 की धनराशि उनके अभिभावकों को दी गई मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन प्रोत्साहन छात्रवृत्ति की कुल 10800 रुपए की धनराशि कक्षा 9 की छात्रा ऋतु जोशी को दी गई।अंत मे संस्थाध्यक्ष द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।कार्यक्रम मे विद्यालय की शिक्षिकाएं श्रीमती ममता पाटनी,कुसुम लता मुरारी, ज्योति बोहरा ,मिताली भट्ट ,आंचल ,पुष्पा गुंज्याल,सुनीता देवी ,अंजलि विश्वकर्मा उपस्थित रहे

जरूरी खबरें