Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:जीजीआईसी काकड़ में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 21, 2025

जीजीआईसी काकड़ में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज काकड़ में सोमवार को प्रवेश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तुलसी गोस्वामी की अध्यक्षता एवं शिक्षिका श्रीमती दीपा पांडे के संचालन में नव प्रवेशी छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख नन्दावल्लभ बगौली एवं विशिष्ट अतिथि उपखंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना से की गई विद्यालय की छात्राओं द्वारा कुमाऊनी ,गढ़वाली, पंजाबी ,राजस्थानी नृत्य की एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाए ममता पाटनी, आशा पांडे,कुसुमलता मुरारी, ज्योति बोहरा,मिताली भट्ट,आंचल , अंजली विश्वकर्मा, दयाल ढेक,पार्वती देवी,पंकज भारती, हेम जोशी, कार्यक्रम में डायट लोहाघाट से आये डॉ0 अरूण कुमार तलनिया जी, सामाजिक कार्यकर्ता लोकमान् अधिकारी ,शिवराज अधिकारी, पूर्व सूबेदार ललित अधिकारी ,एस0 एम0 सी0 अध्यक्ष श्रीमती बबीता देवी,पी0 टी0 ए0 अध्यक्ष श्रीमती प्रिया पन्त उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें