Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:सुतेड़ा चौमेल से 48 वर्षीय बंशीधर पाठक लापता । परिजनों ने थाने में दर्ज की गुमशुदगी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 25, 2025

सुतेड़ा चौमेल से 48 वर्षीय बंशीधर पाठक लापता । परिजनों ने थाने में दर्ज की गुमशुदगी।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के सुतेड़ा((चौमेल)निवासी 48 वर्षीय बंशीधर पाठक शुक्रवार 22 अगस्त को रात लगभग 11:00 बजे अपने सुतेड़ा आवास से कहीं चले गए ।जो आज दिनांक तक वापस नहीं लौटे ।परिजनों के द्वारा उनकी काफी तलाश की गई पर उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया ।जिस पर परिजनों के द्वारा लोहाघाट थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई। लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है तथा पुलिस गुमशुदा बंशीधर पाठक की तलाश कर रही है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा अगर किसी व्यक्ति को उनके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो नीचे दिए गए नंबरों में सूचित करने का कष्ट करें। 94111 12915 थानाध्यक्ष (लोहाघाट) 9627220604( ललित मोहन पाठक भाई) ।बंशीधर पाठक के अचानक लापता होने से परिजन काफी परेशान है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे है।

जरूरी खबरें