Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: बनबसा पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर अवैध रूप से नेपाल को ले जाई जा रही 6.5 लाख रूपए की धनराशि करी जब्त

Laxman Singh Bisht

Sun, May 21, 2023
  एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के दिशा निर्देश पर नेपाल के महेंद्र नगर में कैसिनो में जुआ खेलने जाने वाले लोगों पर लगाम लगाने तथा अवैध धन की निकासी व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सीमांत बनबसा के अंतरराष्ट्रीय शारदा बैराज चौकी में पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान में रविवार को पुलिस ने यूपी के रहने वाले 4 लोगों की चेकिंग करते हुए उनसे 6.5 लाख की धनराशि बरामद कर कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दी है मालूम हो नेपाल को 25 हज़ार से अधिक की धनराशि ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है थाना बनबसा के एसओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जब चारों लोगों से रकम के बारे में पूछताछ की गई तो वे लोग संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए ना ही रकम संबंधी प्रपत्र दिखा पाए जिसके बाद पुलिस ने इस रकम को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है एसओ ने बताया अभी तक पुलिस के द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा में 17 लाख 23हज़ार रुपए की धनराशि जप्त करी जा चुकी है उन्होंने कहा बॉर्डर पर पुलिस नेपाल को हो रही अवैध धन निकासी व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रही है

जरूरी खबरें