Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

उधम सिंह नगर:बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्रेकिंग:राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बड़ा हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

बाराकोट:हरेला पर्व पर वन विभाग ने किया पौधारोपण। वृक्षों को बचाने का लिया संकल्प।

लोहाघाट विधायक के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बाटे फल स्वास्थ्य लाभ की कामना।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बनबसा:डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत बनबसा ने निराश्रित पशुओं को भेजा गया गौसदन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 26, 2025

डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत बनबसा ने निराश्रित पशुओं को भेजा गया गौसदन।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु नगर पंचायत बनबसा एवं पशु चिकित्सालय बनबसा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र में आवारा रूप से विचरण कर रहे 10 निराश्रित गौवंशीय पशुओं को पकड़कर कालाझाला स्थित गौसदन में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किया गया।यह कार्रवाई नगरवासियों को आवारा पशुओं से हो रही असुविधाओं, सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं एवं स्वच्छता संबंधी चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुए की गई है।इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे नगर क्षेत्र में सुव्यवस्था बनी रहे।इस अभियान में अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. फरहीन ताहिर, वार्ड संख्या 3 के मा० सभासद मोनू, पशुचिकित्सा फार्मेसी अधिकारी किशन चन्द, पशुधन सहायक बहादुर सिंह, सुपरवाइजर प्रमोद तथा पर्यावरण मित्र नरेश विश्वकर्मा, होरी लाल, राजपाल, रजनीश, विजयपाल, महेन्द्रपाल, नीरज एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक योगेश बेलवाल का सहयोग रहा।नगर पंचायत बनबसा द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि वे अपने पालतु पशुओं को खुले में न छोड़ें तथा नगर की स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

जरूरी खबरें