Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट : साहबराम : Haryana : हरियाणा में आज लॉन्च होगा लाडो लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन एप्प, यहां जानें पूरी प्रोसेस

Editor

Thu, Sep 25, 2025

Haryana : हरियाणा की महिलाओं के लिए एक जरूरी खबर आई है। CM सैनी आज 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी' योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए पंचकूला से एप लॉन्च करेंगे। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी एप के माध्यम से 5 महिलाओं का लाइव रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा। इसके साथ ही पात्र महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।

आपको बता दें कि इस योजना के तहत 1 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी । अविवाहित महिला की उम्र 23 से 45 तो विवाहित महिला की उम्र 23 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है। दावा किया जा रहा है कि प्रदेश में 1 लाख से कम आय वाले परिवारों की करीब 21 लाख महिलाएं हैं।

इनमें विवाहित महिलाओं की संख्या 18 लाख 14 हजार 621 और अविवाहित महिलाओं की संख्या 2 लाख 82 हजार 635 के करीब बताई जा रही हैं। जिसके चलते सरकार ने संभावित पात्र महिलाओं को मैसेज भी भेजे हैं। लॉन्चिंग के दौरान सरकार सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

-आधार कार्ड विवरण (स्वयं और परिवार के सदस्यों का)

-निवास प्रमाण पत्र संख्या

-एचकेआरएन में रजिस्टर्ड है तो उसकी आईडी

-बिजली कनेक्शन की डिटेल,

-कोई वाहन है तो उसके स्वामित्व का विवरण देना होगा

-आय के बारे में जानकारी

-एप के माध्यम से ली गई एक लाइव तस्वीर

-बैंक खाते की डिटेल भरनी होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एप

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ और लाडो लक्ष्मी योजना का एप है। उसे एंड्रायड मोबाइल में डाउनलोड करना होगा।

-एप रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद इसमें 6 चरण हैं।

-पहले चरण में आवेदक का विवरण होगा।

-दूसरे में आवास, तीसरे में परिवार के सदस्यों और चौथे चरण में आय का विवरण देना होगा।

जबकि पांचवें चरण में बैंक खाते की डिटेल देनी होगी ।

-छठे चरण में आवेदन का विवरण देखा जा सकेगा।

-एप पर HKRN, वाहन आदि की जानकारी के भी विकल्प देखने को मिलेंगे ।

जरूरी खबरें