Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

रिपोर्ट : साहबराम : Railway Jobs : रेलवे में 1763 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवा तुरंत करें आवेदन

Editor

Wed, Sep 24, 2025

Railway Jobs : 10वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए एक खुशी की खबर आई है। उत्तर मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के 1763 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर 18 सितंबर से 17 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रयागराज, झांसी और आगरा डिविजन, झांसी वर्कशॉप और प्रयागराज स्थित उत्तर-मध्य रेलवे जोन के मुख्यालय के लिए है।

शैक्षिक योग्यता

आवेदक का कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ किसी मान्यता-प्राप्त बोर्ड से एसएससी, मेट्रिक या दसवीं पास होना जरूरी है।

उसके पास संबंधित ट्रेड में भारत सरकार से मान्यता प्राप्त और एनसीवीटी या एससीवीटी की ओर से जारी आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु सीमा

इसके साथ ही 16 सितंबर 2025 तक आवेदक की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार का चयन मेट्रिक और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के हिसाब से होगा, जिसमें दोनों को बराबर का महत्व दिया जाएगा।

हर यूनिट, ट्रेड और कम्यूनिटी (जनरल, एससी, एसटी और ओबीसी) के लिए अलग-अलग फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी, जो उम्मीदवार के अंकों के प्रतिशत और उपलब्ध पदों की संख्या के अनुसार ऊपर से नीचे के क्रम मे होगी.

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. हालांकि एससी,एसटी, बेंचमार्क विकलांगता वाले, ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन मुफ्त है.

भुगतान क्रेडिट या डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. ट्रांजेक्शन शुल्क आवेदक को ही भरना होगा. अधिक जानकारी प्रयागराज रेलवे भर्ती सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर उप्लब्ध है.

जरूरी खबरें