Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट : साहबराम : ग्रेटर नोएडा से हरियाणा के इस शहर तक दौड़ेगी Namo Bharat Train, जानें कहां-कहां बनेंगे स्‍टेशन

Editor

Thu, Sep 25, 2025

Namo Bharat Train : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। मेरठ और गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में भी नमो भारत ट्रेन फर्राटा भरते द‍िखेगी। ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम तक प्रस्‍तावित नमो भारत ट्रेन संचालन को लेकर कवायद शुरू हो गई है। ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम तक फरीदाबाद के रास्‍ते नमो भारत ट्रेन का संचालन होगा। यह कॉरिडोर करीब 65 किलोमीटर का होगा। नोएडा के सेक्‍टर 142-168 चौक पर नमो भारत ट्रेन का स्‍टेशन बनेगा।

जानें कहां बनेगा स्‍टेशन

इसके बाद अगला स्‍टेशन ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में बनाया जाएगा. भविष्‍य में नमो भारत ट्रेन को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जोड़ा जा सकेग। इस कॉरिडोर पर इस तरह से ट्रैक तैयार किया जाएगा। ताकि नोएडा से गुरुग्राम तक नमो भारत ट्रेन का संचालन 180 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से हो सके।

जानें कितना आएगा खर्च

इस नमो भारत ट्रेन रूट पर हर पांच से सात म‍िनट में ट्रेन उपलब्‍ध कराई जाएगी. 65 किलोमीटर रूट को बनाने में करीब 15 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस रूट पर नमो भारत ट्रेन के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए कंपनी का चयन किया जा रहा है. अगले तीन महीने में डीपीआर तैयार कर लिया जाएगा.

जानें गुरुग्राम में कहां-कहां बनेंगे स्‍टेशन

गुरुग्राम में इफ्को चौक के पास पहला स्‍टेशन बनाया जाएगा. इसके बाद गोल्‍फ कोर्स पर सेक्‍टर 54 में मेट्रो का दूसरा स्‍टेशन बनाया जाएगा. फरीदाबाद के बाटा चौक में तीसरा स्‍टेशन बनाया जाएगा. फरीदाबाद के सेक्‍टर 85-86 में अंतिम स्‍टेशन होगा.

ग्रेटर नोएडा से ग्रुरुग्राम तक 6 स्‍टेशन

65 किलोमीटर लंबे नमो भारत ट्रेन के इस रूट पर ग्रेटर नोएडा से गुरुग्राम तक 6 स्‍टेशन बनाए जाएंगे. आगे तीन स्‍टेशन और बढ़ाया जा सकता है. बता दें कि देश की पहली नमो भारत ट्रेन का संचालन दिल्‍ली के अशोक नगर से मेरठ तक हो रहा है. 81 किलोमीटर लंबे नमो भारत ट्रेन से करीब 45 म‍िनट का समय लगेगा.

मेरठ में बन रहे तीन स्‍टेशन

मेरठ-दिल्‍ली नमो भारत ट्रेन गाजियाबाद, आनंद विहार होते हुए दिल्‍ली के अशोक नगर पहुंचती है. इस रूट पर नमो भारत के तीन और स्‍टेशन बनाने का काम चल रहा है.

जरूरी खबरें