Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा के इस आश्रम में आयकर विभाग ने मारी रेड, जाने पूरी खबर 

Editor

Wed, Sep 24, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार जिले के सदलपुर गांव स्थित डेरा पक्का सौदा आश्रम में मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा।

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम से 3 गाड़ियों में पहुंची टीम के साथ मंडी आदमपुर पुलिस भी मौजूद रही। टीम सुबह करीब 5 बजे आश्रम पहुंची, जब आश्रम संचालक अमरानंद, उनके बेटे पालाराम और परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। दरवाजा खोलने पर बाहर पुलिस और इनकम टैक्स अधिकारियों को देखकर परिवार के होश उड़ गए।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम पूरे दिन आश्रम में मौजूद रही और देर रात तक आयकर से संबंधित दस्तावेज खंगालती रही। अधिकारियों ने फिलहाल किसी भी जानकारी को साझा करने से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार, टीम को संदेह था कि आश्रम में राजनीतिक पार्टी के नाम पर बड़े पैमाने पर चंदा एकत्र कर टैक्स चोरी की जा रही है।Haryana news

जरूरी खबरें