Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस जिले से शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना

Editor

Wed, Sep 24, 2025

Haryana news : हरियाणा में महिलाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लॉन्च करने का कुछ घंटों में होने वाला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और समाज कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बृहस्पतिवार को पंचकूला में लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत करेंगे।

ख़बरों की माने तो, योजना के पहले चरण में एक लाख रुपये वार्षिक तक आय वाले परिवारों की 23 से 60 साल की करीब 21 लाख महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 2100 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। पंचकूला में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप लांच होते ही इस पर पात्र महिलाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी और हरियाणा दिवस पर एक नवंबर से उनके खातों में लक्ष्मी आनी चालू होगी।Haryana news

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के लिए करीब पांच हजार करोड़ रुपये वार्षिक का बजट निर्धारित किया है। हर माह पात्र महिलाओं को करीब 415 करोड़ रुपये का शगुन उनके खातों में दिया जाने वाला है। Haryana news

जरूरी खबरें