Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण 03 खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल एनालॉग पनीर की बिक्री पर सख्त पाबंदी

चम्पावत में पहली बार शुरू हुई ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे रक्त के जरूरी घटक

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Gold-Silver Price: सोने चांदी की कीमतों में आया बड़ा उछाल, देखें आज के ताजा भाव

Editor

Mon, Sep 1, 2025

Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है, आइए जानते है आज सोने चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है। पिछले लगातार कुछ दिनों से सोने चांदी के रेटों में उतार चढ़ाव आ रहा है। 

सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, आज सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 104493 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 122800 रुपये प्रति किलो हो गई। 

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है

शुद्धता             सुबह                दोपहर             शाम का रेट
सोना 24 कैरेट    102388 रुपये  104792 रुपये  104493 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट    101978 रुपये  104372 रुपये  104075 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट    93787 रुपये   95990 रुपये     95716 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट    76791 रुपये   78594 रुपये     78370 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट    59897 रुपये   61303 रुपये     61128 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999           117572 रुपये 123250 रुपये   122800 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन के भाव

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 2,100 रुपये की जोरदार छलांग लगाकर 1,03,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी जारी रही और 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 2,100 रुपये उछलकर 1,03,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

चांदी में गिरावट

चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को यह 1,000 रुपये टूटकर 1,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

जरूरी खबरें