रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने संभाला लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का कार्यभार।
Laxman Singh Bisht
मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व अस्पताल की व्यवस्थाओं मे सुधार का पूरा किया जाएगा प्रयास: डॉक्टर राठी
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने व अस्पताल की व्यवस्थाओ में सुधार लाने के लिए सीएमओ चंपावत डॉ देवेश चौहान ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल को चिकित्सा अधीक्षक के पद से हटाते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विराज राठी को नया चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया है ।डॉ राठी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डॉ राठी ने कहा वह सीएमओ चंपावत को धन्यवाद देते हैं कहा उन्होंने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे ।डॉक्टर राठी ने कहा उनका उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार व स्वास्थ्य सुविधा देना तथा अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाना है ।कहा अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए सीएमओ चंपावत के सहयोग से शासन को पत्र लिखा जाएगा। कहा अस्पताल में किसी भी कर्मचारी की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा अस्पताल में वार्ड बॉय व स्वच्छक की कमी को सीएमओ चंपावत के सहयोग से जल्द दूर किया जाएगा ।कहा मरीजों की सभी जांच अस्पताल में होंगी तथा स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जाएगा ।डॉक्टर राठी ने सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को मरीज व तीमारदारो के साथ दुर्व्यवहार न करने तथा समय पर अपनी ड्यूटी पर आने के सख़्त निर्देश दिए है। डॉ राठी ने कहा अस्पताल में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।डॉ राठी के पदभार ग्रहण करते ही अस्पताल की व्यवस्थाओ में पहले दिन से ही सुधार नजर आने लगा है। जिसकी मरीजों के द्वारा भी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।