Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:घाट पनार सड़क में बड़ा हादसा कार में गिरा बोल्डर एक की मौत तीन गंभीर रेस्क्यू जारी।

लोहाघाट:घाट पनार सड़क में बड़ा हादसा कार में गिरा बोल्डर दो लोग गिरे सरयू नदी किनारे। रेस्क्यू जारी। चार घायल

लोहाघाट:भारी मलवा आने से घाट पनार एनएच बंद। कई वाहन फंसे खोलने के प्रयास जारी।

लोहाघाट:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिष्ट की पोस्ट पर यूकेडी नेता दरवान सिंह रजवार का पलटवार

चम्पावत :नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में स्थापित होगा वायरलेस नेटवर्क, आपदा प्रबंधन तंत्र

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:घाट पनार सड़क में बड़ा हादसा कार में गिरा बोल्डर एक की मौत तीन गंभीर रेस्क्यू जारी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 7, 2026

घाट पनार सड़क में बड़ा हादसा कार में गिरा बोल्डर एक की मौत तीन गंभीर रेस्क्यू जारी।

स्थानीय ग्रामीण बने देवदूत।

घटनास्थल पर पहुंची प्रशासन की टीम। चलाया रेस्क्यू अभियान

चंपावत ।जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आज सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग घाट पनार सड़क में मसान बाबा मंदिर के पास पनार से घाट की ओर आ रही अल्टो कार uk 05A2878 में पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में जहां एक की मौत हो गई है तो तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार में कुल पांच लोग सवार थे।स्थानीय लोगों के द्वारा कार में फंसे दो लोगों को किसी तरह कार से बाहर निकाला गया तथा दो लोग सरयू नदी के किनारे गिर गए। जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा जान जोखिम में डालकर सरयू नदी में उतरकर प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया पर सरयू नदी के उफान पर होने से रेस्क्यू करने में काफी कठिनाइया सामने आ रही है दोनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर प्रशासन व पुलिस की टीम एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के नेतृत्व में घटनास्थल में पहुंची। दोनों घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। तथा दो गंभीर घायल लोगों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेज दिया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई तथा दूसरा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है।रेस्क्यू अभियान में पप्पू सामंत, होटल स्वामी,श्याम सिंह सामंत , मदन सामंत,लाल सिंह सामंत के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। गनीमत रही नदी किनारे गिरे लोग सरयू नदी की चपेट में नहीं आए अन्यथा हादसा और बड़ा हो सकता थादुर्घटना में जहां संदीप कुमार की मौत हो गई है तो वहीं सुनील कुमार राहुल कुमार व मनोहर लाल निवासी टिमट्टा तहसील गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।। वही आज सुबह घाट पनार राष्ट्रीय राजमार्ग मलवा आने से भी बंद हुआ था। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक दो कारों पर बोल्डर गिरा है। सूचना पर तहसीलदार लोहाघाट मोहिउद्दीन राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार आदि अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। जिलाधिकारी के द्वारा लगातार दुर्घटना पर नजर बनाकर रखी गई है तथा दुर्घटना के गहनों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें