Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

: लोहाघाट मे चल रहे दशहरे मेले में लोगों की उमड़ी भीड़ व्यापारियों के खिले चेहरे

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 28, 2023
  ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के सहयोग से लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में मां झुमधुरी दशहरे मेले का आयोजन किया जा रहा है लोहाघाट नगर व ग्रामीण क्षेत्र की जनता के द्वारा इस मेले का आनंद लिया जा रहा है तथा मेले में लोगों  के द्वारा सपरिवार जमकर खरीदारी करी जा रही है शनिवार को प्रदर्शनी के आयोजक गुड्डू अंसारी ने बताया शुरुआती हफ्ते में लोगों की भीड़ कम थी लेकिन अब काफी ज्यादा संख्या में लोग मेले में पहुंच रहे हैं तथा हस्तशिल्प, हथकरघा के अलावा क्रोकरी ,जूते चप्पल ,लेडिस गारमेंट्स, प्लास्टिक उत्पाद ,बर्तनों आदि की  जमकर खरीदारी कर रहे हैं अंसारी ने बताया लोगों व बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले आदि लगाए गए हैं अंसारी ने बताया प्रदर्शनी में 70 के लगभग दुकाने लगाई गई है जिसमें यूपी ,उत्तराखंड के व्यापारियों के द्वारा अपने उत्पादों की बिक्री करी जा रही है अंसारी ने कहा मेले में लोगों को बाजार रेट से काफी कम दामों में सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है उन्होंने लोगों से मेले का आनंद लेने की अपील करी वही व्यापार बढ़ने से मेले में आये व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं वहीं लोगों के द्वारा अपने परिवार के साथ मेले का भरपूर आनंद लिया जा रहा है वही मेला आयोजन गुड्डू अंसारी ने कहा अगले वर्ष से मेले को और भी ज्यादा बड़ा वह भव्य रूप दिया जाएगा उन्होंने दशहरे मेले को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत पाटन पाटनी,प्रशासन व क्षेत्रीय जनता का आभार जताया

जरूरी खबरें