रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर :सट्टा किंग सहित सट्टा लगाते 3 गिरफ्तार लाखों के कारोबार का पर्दाफाश
Laxman Singh Bisht
..टनकपुर सट्टा किंग सहित सट्टा लगाते 3 गिरफ्तार लाखों के कारोबार का पर्दाफाश
टनकपुर में सट्टा कारोबारी पर कड़ी कार्यवाही 7130 रू0,09सट्टा पर्चियां ,03 मोबाईल फोन,02 पैन,01 डायरी सट्टा विवरण सहित बरामद।
एसपी चंपावत अजय गणपति द्वारा चंपावत जिले में में सट्टा, जुआ एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को दिए गए है। एसपी के निर्देश पर चंपावत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 सितंबर को सीओ वन्दना वर्मा के निर्देश एवं एसओजी प्रभारी उ0नि0 कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टनकपुर के शारदा घाट गेट, नन्दाराम धर्मशाला के निकट, पिथौरागढ़ चुंगी रोड से कबाड़ की दुकान पर दबिश दी गई।जहाँ पर तीन अभियुक्तों को रंगे हाथ सट्टा की खाई-बाड़ी करते गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना टनकपुर में धारा 13 जुआ अधिनियम अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि कस्बा टनकपुर में काफी समय सें सलमान नाम का व्यक्ति पुरे शहर का सट्टा विवरण व पैसे लेकर सट्टा की खाई बाड़ी का कारोबार चलाता है व सट्टा अंक व विजेता की भी डिटेल देता है सह अभियुक्त किशोर व राजकुमार सलमान के लिये काम करते है ! सलमान ने दिल्ली निवासी सोनू को सट्टा देने की जानकारी दी है व सभी लेने देने का विवरण व्हाट्सएप के माध्यम सें करना बताया पूछताछ में उक्त अभियुक्त गणों से टनकपुर बनबसा क्षेत्र के करीब 25-30 अन्य सट्टा कारोबारी की जानकारी प्राप्त हुई है, एसओजी चंपावत द्वारा जिसकी जांच कर शीघ्र ही उक्त लोगों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी !
पुलिस के द्वारा मामले में किशोर शर्मा उर्फ बगड़ पुत्र विश्राम शर्मा, निवासी वार्ड नं. 01, शारदा घाट, थाना टनकपुर, उम्र 47 वर्ष। राजकुमार उर्फ राजू पुत्र मुन्नालाल, निवासी वार्ड नं. 01, शारदा घाट, थाना टनकपुर, उम्र 42 वर्ष।सलमान पुत्र मुनीम खान, निवासी वार्ड नं. 05, थाना टनकपुर, उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है
पुलिस टीम में उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी चम्पावत, हे0का0 मतलूब खान, एसओजी, हे0का0 गणेश बिष्ट, एसओजी, का0 नासिर हुसैन, एसओजी, का0 उमेश राज, एसओजी शामिल रहे।
विज्ञापन
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।