रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
चोरी के 01 ड्रम विद्युत केबिल, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं कटर बरामद
एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश एवं सीओ टनकपुर के पर्यवेक्षण में थाना बनबसा पुलिस ने विद्युत केबिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दिनांक 17.09.2026 को संजय सिंह राणा द्वारा विद्युत गृह बनबसा से 02 ड्रम विद्युत केबिल चोरी होने के संबंध में थाना बनबसा मे तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना बनबसा पर धारा 305(e) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम द्वारा नगर के 35–40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस की पूछताछ एवं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 24.09.2026 को धनुषपुल बैरियर के पास चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से चोरी का 01 ड्रम विद्युत केबिल बरामद करते हुए चोरी में शामिल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त कम्पनी का कटर भी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 3(5)/317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। घटना में शामिल आरोपी विवेश कुमार पुत्र मोती राम निवासी ग्राम चितौरा, थाना अलापुर, जिला बदायूँ उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष ,विमलेश कुमार पुत्र मैकू लाल निवासी ग्राम उमरियाँ, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष ,आकाश शर्मा पुत्र परमानन्द शर्मा निवासी वार्ड नं0 मछली मार्केट, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधमसिंह नगर उम्र 19 वर्ष
,अन्नू पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम गहबरा, थाना मीरगंज, जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष, डोरी लाल पुत्र बाबू राम निवासी ग्राम उमरियाँ, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष, खुशी राम पुत्र गंगा सिंह निवासी ग्राम भवननगला, थाना उसावा, जिला बदायूँ उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष शामिल है।पुलिस ने आरोपियों से 01 ड्रम विद्युत केबिल, पिकअप वाहन संख्या UP24CT-3710, 01 कटर बरामद किया है।
पुलिस टीम मे विनय मित्तल थानाध्यक्ष, उ0नि0 दिलबर सिंह
हे0का0 संजय शर्मा, हे0का0 एजाज अहमद, का0 उमेश प्रसाद, का0 विजयशंकर ,कानि0 कैलाश सिंह अधिकारी, थाना बनबसा शामिल रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*