: न्यायिक बंदी गृह लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर, कैदियों की सुनी समस्याएं
Sat, Jul 15, 2023
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की अध्यक्ष जिला जज कहकशा खान के दिशा निर्देश पर प्राधिकरण के द्वारा शनिवार को लोहाघाट के न्यायिक बंदी गृह में शिविर लगाया गया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शिवानी पसबोला ने बंदी गृह में कैदियों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया इसके अलावा कैदियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया
तथा निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई अंत में प्राधिकरण सचिव शिवानी पसबोला के द्वारा बंदी गृह में पौधेरोपण किया गया इस मौके पर एडवोकेट विजय राय,पीएलबी राजीव मुरारी और रेनू गरकोटी आदि मौजूद रहे
: लोहाघाट में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस
Sat, Jul 15, 2023
कारगिल विजय दिवस की तैयारी को लेकर पूर्व सैनिकों की बैठक
26 जुलाई को मनाए जाने वाले भारतीय सेना की शौर्य गाथा कारगिल विजय दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार को पूर्व सैनिक लीग संगठन चंपावत के बैनर तले लोहाघाट के सैनिक विश्राम गृह में पूर्व सैनिकों ने बैठक करी लीग अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 26 जुलाई को कारगिल दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया देव ने बताया 26 जुलाई को प्रातः 10:00 अमर जवान ज्योति में सभी पूर्व सैनिक व वीर नारियों के द्वारा युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी तत्पश्चात नगर में पूर्व सैनिकों व एनसीसी कैडेट्स के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिसके बाद सैनिक विश्राम गृह में युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों के साथ-साथ
वीर नारियों को भी सम्मानित किया जाएगा तथा कारगिल युद्ध के अनुभवों को एक दूसरे से साझा किया जाएगा कैप्टन देव ने कहा कारगिल युद्ध हमारे सैनिकों के द्वारा विषम परिस्थितियों में लड़ा गया और पाकिस्तान पर विजय हासिल करी गई जिसमें हमारे उत्तराखंड व चंपावत जिले के कई सैनिकों ने अपनी शहादत दी तथा कई सैनिक घायल हुए
कैप्टन देव ने बराकोट व पाटी ब्लॉक के पूर्व सैनिकों वह वीर नारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करी बैठक में सैनिक लीग उपाध्यक्ष कैप्टन रघुवीर, कोषाध्यक्ष हयात सिंह रावत ,गणेश सिंह ,इंद्र सिंह देवपा ,अमर सिंह, नंदन कुमार ,नरसिंह ,चंद्र बल्लभ, कैलाश देव आदि मौजूद रहे
: लोहाघाट:17 जुलाई को दिगालीचौड़ में लगेगा विशाल हरेला मेला
Sat, Jul 15, 2023
17 जुलाई को दिगालीचौड़ में होगा विशाल हरेला मेला
विकास खंड लोहाघाट में बिंडातिवारी के दिगालीचौड़ में दो दिवसीय हरेला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम कार्यालय और पंचेश्वर कोतवाली पुलिस को ज्ञापन दिया।
बिंडा तिवारी के ग्राम प्रधान देवेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय और पंचेश्वर कोतवाली पुलिस में ज्ञापन देकर बताया कि दिगालीचौड़ में हर साल की तरह इस बार भी दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को मुख्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान हजारों श्रद्धालु बिंडातिवारी गांव से देवडांगर डोले के साथ ब्रह्म्म देवता मंदिर तक आते हैं। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होनी चाहिए। इसके साथ उन्होंने
बताया कि मेले के रास्ते में पेयजल की व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने उन्होंने मेले में सुरक्षा, पानी की व्यवस्था के लिए टेंक और सड़क आदि व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई।