: टनकपुर : शारदा नदी में डूबने से मां व बेटी की मौत
Fri, Mar 22, 2024
शारदा नदी में डूबने से मां व बेटी की मौत
टनकपुर शारदा नदी में डूबने से एक महिला व एक बच्ची की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव बरामद किए । दोनों की पहचान मां व बेटी के रूप में हुई। वे टनकपुर के घसियारा मंडी की रहने वाली थीं। महिला के परिजनों ने अस्पताल पहुंच कर मृतकों की शिनाख्त की। उप निरीक्षक पिंकी धामी ने बताया कि महिला की शिनाख्त कंचन पत्नी संजय सक्सेना उम्र 29 व बच्ची की पहचान दिव्यांशी पुत्री संजय सक्सेना उम्र 6 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 9 घसियारामंडी के रूप में हुई है।
शारदा नदी में महिला व बच्ची के डूबने की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम व जल पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पहले महिला को नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद बालिका को भी बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें तत्काल उप जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा महिला और
बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। मां बेटी शारदा नदी में कैसे डूबीं, अब तक इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है। परिजन के द्वारा पुलिस को अभी तक घटना कोई कारण नहीं बताया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
: लोहाघाट: कोली ढेक मे पिलर से टकराई कार एक व्यक्ति की मौत
Fri, Mar 22, 2024
पिलर से टकराई कार एक व्यक्ति की मौत
लोहाघाट के कोली ढेक में मारुति 800 के पिलर से टकराने से कर्णकरायत के रहने वाले समाजसेवी बलवंत सिंह बिष्ट( 62) पुत्र स्वर्गीय जोध सिंह बिष्ट की मौत हो गई उनकी मौत से बिसुंग क्षेत्र में शोक की लहर छा गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम 8:00 बजे के लगभग बलवंत सिंह बिष्ट अपनी मारुति 800 डीएल 6सीसी 1138 से लोहाघाट से कर्णकरायत की ओर जा रहे थे तभी कोली ढेक के पास अचानक कार अभियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें
तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई वहीं शुक्रवार को सूचना पर पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करी जा रही है
बलवंत सिंह बिष्ट अपने व्यवहार के चलते बिसुंग क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे उनकी मौत पर पूरे क्षेत्र वासियों ने दुख जताया है मालूम हो बलवंत सिंह बिष्ट क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बिष्ट (दान)के पिता है
: लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को मिली नई तकनीक की अल्ट्रासाउंड मशीन लोगों ने सीएमओ चंपावत को दिया धन्यवाद
Thu, Mar 21, 2024
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को मिली नई तकनीक की अल्ट्रासाउंड मशीन लोगों ने सीएमओ चंपावत को दिया धन्यवाद
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को आखिर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नई तकनीक की अल्ट्रासाउंड मशीन का तोहफा दिया गया है गुरुवार को सीएमओ चंपावत डॉक्टर केके अग्रवाल ने बताया एक वर्ष पूर्व उन्होंने डीजी हेल्थ से नई अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग करी थी क्योंकि लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की ऑल्ट्रासाउंड मशीन काफी पुरानी हो चुकी थी तथा बार-बार खराब हो रही थी जिस कारण मरीजो और रेडियोलॉजिस्ट को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी
सीएमओ ने बताया इसके बाद डीजी हेल्थ कार्यालय से नई तकनीक की अल्ट्रासाउंड मशीन लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को मिल गई है जिसे उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में स्थापित कर दिया है उन्होंने बताया नई तकनीक की इस मशीन से अल्ट्रासाउंड के रिजल्ट काफी सही आएंगे और मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी और अल्ट्रासाउंड भी काफी तेजी से होंगे वहीं नई अल्ट्रासाउंड मशीन मिलने पर
निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,जीवन गहतोड़ी ,राजू गढ़कोटी, राज किशोर शाह , भुवन बहादुर ,दीपक शाह सहित कई लोगों ने सीएमओ चंपावत व स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद दिया है