Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर गुरिल्लाओ ने दर्जा राज्य मंत्री बगौली को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

सूचना

: लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को मिली नई तकनीक की अल्ट्रासाउंड मशीन लोगों ने सीएमओ चंपावत को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 21, 2024
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को मिली नई तकनीक की अल्ट्रासाउंड मशीन लोगों ने सीएमओ चंपावत को दिया धन्यवाद लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को आखिर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नई तकनीक की अल्ट्रासाउंड मशीन का तोहफा दिया गया है गुरुवार को सीएमओ चंपावत डॉक्टर केके अग्रवाल ने बताया एक वर्ष पूर्व उन्होंने डीजी हेल्थ से नई अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग करी थी क्योंकि लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की ऑल्ट्रासाउंड मशीन काफी पुरानी हो चुकी थी तथा बार-बार खराब हो रही थी जिस कारण मरीजो और रेडियोलॉजिस्ट को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी सीएमओ ने बताया इसके बाद डीजी हेल्थ कार्यालय से नई तकनीक की अल्ट्रासाउंड मशीन लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय को मिल गई है जिसे उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में स्थापित कर दिया है उन्होंने बताया नई तकनीक की इस मशीन से अल्ट्रासाउंड के रिजल्ट काफी सही आएंगे और मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी और अल्ट्रासाउंड भी काफी तेजी से होंगे वहीं नई अल्ट्रासाउंड मशीन मिलने पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,जीवन गहतोड़ी ,राजू गढ़कोटी, राज किशोर शाह , भुवन बहादुर ,दीपक शाह सहित कई लोगों ने सीएमओ चंपावत व स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद दिया है

जरूरी खबरें