: लोहाघाट में सुजुकी शोरूम का हुआ शुभारंभ ईएमआई सुविधा उपलब्ध
Mon, Apr 15, 2024
लोहाघाट में सुजुकी के शोरूम का हुआ शुभारंभ
बाइक के दीवानों के लिए अच्छी खबर है प्रमुख बाइक निर्माता कंपनी सुजुकी का लोहाघाट के शीतला माता मंदिर के पास नया शोरूम खुल गया है सोमवार को पूर्व प्रशासनिक अधिकारी महेश्वर सिंह मेहरा ने पूर्ण विधि विधान के साथ नए शोरूम का उद्घाटन किया वहीं शोरूम स्वामी अर्जुन महरा ने बताया उनके इस नए शोरूम में सुजुकी की सभी बाइके व स्कूटी उपलब्ध है जिसमें ग्राहको के लिए लो ईएमआई में फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है
उन्होंने बताया सुजुकी की बाइके है व स्कूटी काफी दमदार व ज्यादा माइलेज देती है उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से सुजुकी के शोरूम मेहरा ऑटोमोबाइल्स डाक बंगला रोड का विजिट करने की अपील करी है उन्होंने बताया शोरूम में ग्राहकों को कंपनी की ओर से दी जाने वाली सभी सुविधाएं व ऑफर उपलब्ध कराए जा रहे हैं
इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, राजू गढ़कोटी, सतीश मेहरा ,लोहित खोलिया ,सुनील मेहरा ,कांग्रेस महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विमला मेहरा ,देवेंद्र सिंह ,जगत राय आदि मौजूद रहे
: लोहाघाट:भटककर लोहाघाट पहुंची बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया
Mon, Apr 15, 2024
भटककर लोहाघाट पहुंची बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया
सोमवार को लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे डूंगराबोरा गांव की कक्षा 2 में पढ़ने वाली छात्रा शिवानी भटककर 35 किलोमीटर दूर लोहाघाट बाजार पहुंच गई बच्ची को लोहाघाट के स्टेशन के वीर कालू सिंह चौराहे पर रोते हुए अकेले घूमते देख लोहाघाट थाने के यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम मेहरा बच्ची को अपने साथ ले आए कांस्टेबल महरा ने बताया बच्ची ने अपना नाम शिवानी बोहरा पिता का नाम यादव सिंह तथा माता का नाम जसू देवी तथा सीमांत डुगरा बोहरा की रहने वाली बताया कांस्टेबल मेहरा ने बताया बच्ची अपने घर डूंगरा बोरा से अपनी मौसी के पास अकेले पासम गांव को निकली पर वह भूलवस जीप में बैठ लोहाघाट पहुंच गई कांस्टेबल मेहरा ने बच्ची के परिजनों का पता कर बच्ची को लोहाघाट बाजार आए बच्ची के गांव के ग्रामीणों को सुरक्षित सौंप दिया गनीमत रही बच्ची पुलिस के हाथ लग गई अन्यथा गलत हाथों में पढ़ने पर कुछ भी हो सकता था
: लोहाघाट:दादी के अंतिम संस्कार में गए पोते की रामेश्वर में सरयू नदी में डूबने से हुई मौत
Mon, Apr 15, 2024
दादी के अंतिम संस्कार में गए पोते की रामेश्वर में सरयू नदी में डूबने से हुई मौत
चम्पावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रेगरु क्षेत्र से दुखद घटना सामने आ रही है रेगरु गांव के राई निवासी नरेंद्र राम की माता देवकी देवी का सोमवार को निधन हो गया था जिनका अंतिम संस्कार करने रामेश्वर घाट ले जाया गया दादी के अंतिम संस्कार में उनका पोता संदीप कुमार(20) पुत्र नरेंद्र कुमार भी गया था अंतिम संस्कार के बाद संदीप कुमार अपने दोस्त रवि के साथ सरयू नदी में नहाने लगा तथा अन्य ग्रामीण कुछ दूरी पर नहा रहे थे रवि ने बताया अचानक संदीप गहरे पानी में चला गया और डूब गया रवि के चिल्लाने पर
स्थानीय लोगों व ग्रामीणों की मदद से संदीप को नदी से बाहर निकला गया सूचना पर बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तथा संदीप को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर बीना मेलकानी ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया संदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है मालूम हो कुछ वर्ष पूर्व संदीप के छोटे भाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी वही ग्रामीणों का प्रशासन के खिलाफ भी आक्रोश देखने को मिला ग्रामीणों ने कहा इतने बड़े घाट में प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं जबकि रामेश्वर में रोज कई सवदाह यात्री व श्रद्धालु पहुंचते हैं कई लोगो की डूबने से मौत हो चुकी है वही बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा संदीप को लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत् घोषित कर दिया है
मृतक के सव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करी जा रही है वहीं पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश कुमार व ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करी है