: चंपावत:भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडे ने संकल्प पत्र किया जारी
Mon, Jan 20, 2025
भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडे ने संकल्प पत्र किया जारी
चंपावत से भाजपा की पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती प्रेमा पांडे ने नगर के विकास के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है संकल्प पत्र में उन्होंने नगर के विकास के लिए विभिन्न वादे किए जाने प्रेमा पांडे व भाजपा ने संकल्प पत्र में चंपावत की जनता से क्या-क्या वादे किए हैं
: लोहाघाट पुलिस ने गुमशुदा महिला को किया सकुशल बरामद
Mon, Jan 20, 2025
लोहाघाट पुलिस ने गुमशुदा महिला को किया सकुशल बरामद
लोहाघाट पुलिस को पिछले 11 दिनों से लापता महिला को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल हुई है लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया दिनांक 13.01.2025 को कमल किशोर पुत्र रामलाल निवासी ग्राम कमलेख, लधौन पो० धूनाघाट ने थाना लोहाघाट थाने में तहरीर देते हुए बताया उसकी पत्नी श्रीमती तुलसी देवी उम्र 32 वर्ष जो दिनांक 09.01.2025 को अपने मायके भिंगराड़ा के लिए गयी थी जो वहाँ नहीं पहुँची ना ही वापस घर पहुंची तथा तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदा तुलसी देवी की गुमशुदगी थाने पर दर्ज की तथा लापता महिला की तलाश शुरू की। एसएचओ ने बताया 19.जनवरी .2025 को उक्त गुमशुदा महिला तुलसी देवी को सर्विलांस चंपावत की मदद से सकुशल बरामद कर गुमशुदा के पति कमल किशोर के सुपुर्द किया गया। गुमशुदा के परिजनों द्वारा चंपावत पुलिस वह थाना लोहाघाट पुलिस का आभार व्यक्त किया
गयापुलिस
टीम में SI कुंदन सिंह बोरा थाना लोहाघाट Add SI धर्मेंद्र प्रसाद (जांच अधिकारी) थाना लोहाघाट ,हे0का0 हेमंत लूंठी, ,का0 विनोद जोशी सर्विलांस चंपावत शामिल रहे
: लोहाघाट मे हजारों की नगदी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार पुलिस ने वाहन व रकम की सीज
Sun, Jan 19, 2025
हजारों की नगदी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार पुलिस ने वाहन व रकम की सीज
जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे वैसे लोहाघाट में माहौल भी गर्माते जा रहा है तथा मतदाताओं को पैसे बांटने के मामले भी सामने आने लगे हैं वहीं सूचना पर लोहाघाट पुलिस ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को रविवार रात 10:00 बजे के लगभग 57520 रुपए की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया उन्हें सूचना मिली थी एक राजनेतिक दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाताओं को पैसे बांटने के लिए रकम ले जाई जा रही है सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शीतला माता मंदिर के पास एक स्विफ्ट कार की तलाशी ली जिसमें वाहन चालक के पास से 57520 रुपए की नगदी तथा मतदाताओं की एक लिस्ट बरामद की गई एसएचओ ने बताया पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लोहाघाट थाने लाई पूछताछ मे आरोपी रकम के बारे मे कोई जानकारी नहीं दे पाया
जिसके बाद आरोपी नवनीत सिंह निवासी लोहाघाट को ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में सुसंगत बीएनएस की धारा में गिरफ्तार कर वाहन तथा नगदी को सीज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है एसएचओ ने कहा चुनाव को लेकर लोहाघाट पुलिस अलर्ट मोड में है तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजरे रखी जा रही है वहीं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता रात-रात भर जाग कर एक दूसरे पर नज़रें बनाए हुए हैं कुल मिलाकर चुनाव के अंतिम चरण में लोहाघाट में माहौल काफी गर्मा गया है तथा शांति भंग की आशंका बनी हुई है पुलिस टीम मे एसएचओ अशोक कुमार, एसएसआई चेतन रावत, एसआई हरीश प्रसाद,एएसआई धर्मेंद्र कुमार,का 0अशोक पुरी शामिल रहे