Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट मे हजारों की नगदी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार पुलिस ने वाहन व रकम की सीज 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 19, 2025
हजारों की नगदी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार पुलिस ने वाहन व रकम की सीज जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे वैसे लोहाघाट में माहौल भी गर्माते जा रहा है तथा मतदाताओं को पैसे बांटने के मामले भी सामने आने लगे हैं वहीं सूचना पर लोहाघाट पुलिस ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को रविवार रात 10:00 बजे के लगभग 57520 रुपए की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया उन्हें सूचना मिली थी एक राजनेतिक दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाताओं को पैसे बांटने के लिए रकम ले जाई जा रही है सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शीतला माता मंदिर के पास एक स्विफ्ट कार की तलाशी ली जिसमें वाहन चालक के पास से 57520 रुपए की नगदी  तथा मतदाताओं की एक लिस्ट बरामद की गई एसएचओ ने बताया पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लोहाघाट थाने लाई पूछताछ मे आरोपी रकम के बारे मे कोई जानकारी नहीं दे पाया जिसके बाद आरोपी नवनीत सिंह निवासी लोहाघाट को ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में सुसंगत बीएनएस की धारा में गिरफ्तार कर वाहन तथा नगदी को सीज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है एसएचओ ने कहा चुनाव को लेकर लोहाघाट पुलिस अलर्ट मोड में है तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजरे रखी जा रही है वहीं राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता रात-रात भर जाग कर एक दूसरे पर नज़रें बनाए हुए हैं कुल मिलाकर चुनाव के अंतिम चरण में लोहाघाट में माहौल काफी गर्मा गया है तथा शांति भंग की आशंका बनी हुई है पुलिस टीम मे एसएचओ अशोक कुमार, एसएसआई चेतन रावत, एसआई हरीश प्रसाद,एएसआई धर्मेंद्र कुमार,का 0अशोक पुरी शामिल रहे

जरूरी खबरें