Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

: चंपावत:थाने में बवाल व चौकी प्रभारी का पुतला फूंकने पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 18, 2025
थाने में बवाल व चौकी प्रभारी का पुतला फूंकने पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार चम्पावत जिले के पाटी में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बसंत बलराज पाटनी के नेतृत्व मे 11 मार्च को पाटी थाने का घेराव कर चौकी इंचार्ज देवीधुरा तेज कुमार पर अभद्रता के आरोप लगाए थे इस दौरान थाने में काफी देर तक हंगामा काटा तथा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ भाजयुमो नेता बलराज पाटनी ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में चौकी इंचार्ज पर कार्यवाही की मांग की थी। चौकी प्रभारी पर कोई कार्रवाई न होने पर रविवार को युवा मोर्चा नेता बलराज पाटनी के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन पाटी में पुलिस विभाग व चौकी इंचार्ज का पुतला फूंका दिया था और जमकर नारेबाजी की । मामले में पुलिस ने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बसंत बलराज पाटनी सहित तीन नामजद व 15 - 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया इस मामले में आरोपी बलराज पाटनी वह अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 131 , 126(2),132,191/2 , 221 , 351(2) , 351(3) , 352 , 356, 7 क्रिमिनल लो में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा आज सोमवार को बलराज पाटनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चंपावत में पेश किया गया कहा मामले की जाच जारी है वही कोर्ट ने आरोपी बलराज पाटनी को जमानत पर रिहा कर दिया है आरोपी की और से वरिष्ट अधिवक्ता भास्कर मुरारी तथा अधिवक्ता मनोज राय ने पैरवी की

जरूरी खबरें