रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।
Laxman Singh Bisht
शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

लोहाघाट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पासम की शैक्षिक उपलब्धियों का सिलसिला लगातार जारी है। परसों विद्यालय के छात्र खीम चंद का राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, लोहाघाट में चयन हुआ था और आज एक और छात्र नवीन सिंह ने भी कक्षा 8 में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

यह लगातार दूसरी सफलता विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नियमित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नरेश जोशी के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।प्रधानाध्यापक नरेश जोशी ने कहा कि किसी भी छात्र की सफलता में उसकी मेहनत, अभिभावकों का सहयोग और शिक्षकों का समर्पण समान रूप से महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।दो-दो विद्यार्थियों के लगातार चयन से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि सीमांत क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी है।इस अवसर पर शिक्षक पान सिंह चमलेगी, सुभाष चंद्र, कृष्ण कुमार चौबे, एसएमसी अध्यक्ष मोहन सिंह, ग्राम प्रधान चंद्रकांत तिवारी तथा विद्यालय के कर्मचारियों ने भी छात्र को शुभकामनाएँ दीं।
विज्ञापन
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल