Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

चंपावत:एमडी यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

रानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी ने दो माह पूर्व हुए मामूली विवाद का लिया बदला।

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश में रानीखेत पुलिस की सटीक कार्रवाई, हत्या का नामजद आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार।

दिनांक 10 जुलाई 2026 को ग्राम ऐना रानीखेत में हुई सागर नाम के युवक की हत्या एवं दो महिलाओं पर जानलेवा हमले की गंभीर घटना की सूचना मिलते ही अल्मोड़ा पुलिस तत्काल हरकत में आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने हेतु फॉरेंसिक टीम से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कराए।एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर नामजद अभियुक्त जगत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का घन एवं चाकू भी बरामद किए गए।अभियुक्त ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि लगभग दो माह पूर्व एक शादी समारोह के दौरान हुई कहासुनी को लेकर मेरे दोस्त एवं मृतक व उसके भाई से विवाद हुआ था। उसी घटना से उत्पन्न आपसी रंजिश के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित विवेचना, वैज्ञानिक साक्ष्य, प्रभावी पुलिसिंग एवं सटीक कार्रवाई के परिणामस्वरूप आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त जगत सिंह बोरा उम्र- 35 वर्ष पुत्र पान सिंह बोरा, निवासी ग्राम ऐना, रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा का निवासी है। मृतक 19 वर्षीय सागर सिंह मेरठ में रहकर पढ़ाई करता था और सुना की भर्ती की तैयारी कर रहा था जानकारी के मुताबिक वह करीब 10 दिन पहले अपनी हुआ जान की देवी के घर एना गांव आया हुआ था। शुक्रवार की देर शाम हत्या आरोपी जगत सिंह बोरा हथौड़े और चाकू के साथ घर में घुस गया और उसने सागर के सर पर हथौड़े से जोरदार वार किया और उसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ठीक पुकार सुनकर सागर की हुआ जानकी देवी और साबुली देवी बीच बचाव के लिए आई तो आरोपी ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। जिसमें जानकी देवी के सर पर काफी गंभीर चोटें आए हैं जबकि साबुली देवी के गले पर भी चाकू से हमला किया गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से साबुली देवी की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।गिरफ्तारी टीम मे भुवन चन्द्र जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत,कानि0 कमल गोस्वामी,कानि0 वरूण राज टम्टा,हो0गा0 आनन्द सिंह, कोतवाली रानीखेत शामिल रहे।

जरूरी खबरें