रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : मुख्यमंत्री की घोषणा से त्यौन्दर बाबा मंदिर, फोर्ती का होगा सौंदर्यीकरण। 20 लाख रुपए की स्वीकृति
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री की घोषणा से त्यौन्दर बाबा मंदिर, फोर्ती का होगा सौंदर्यीकरण
20 लाख रुपये की घोषणा से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा*
जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट अंतर्गत स्थित त्यौन्दर बाबा मंदिर, फोर्ती के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 20.00 लाख रुपये धनराशि की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत पर्यटन विभाग को आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई करते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्य को नियमानुसार आगे बढ़ाया जा सके।मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। इससे क्षेत्र की प्राकृतिक एवं धार्मिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन आधारित आजीविका के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शासन स्तर से आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्राप्त होने के उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। मंदिर के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र का समग्र विकास होने के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।