Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

सूचना

: लोहाघाट:मजपीपल क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर ग्रामीण ने डीएम से रोक लगाने की मांग की 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 24, 2024
मजपीपल क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर ग्रामीण ने डीएम से रोक लगाने की मांग की लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मंडलक के मज पीपल क्षेत्र में पहाड़ी से रोक के बावजूद हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की ग्रामीण ने डीएम चंपावत व एसडीएम लोहाघाट से मांग की है बुधवार को मज पीपल निवासी पुष्कर सिंह ने बताया बरसात के मौसम के चलते प्रशासन के द्वारा खनन पर रोक लगाई गई है रोक के बावजूद भी मज पीपल क्षेत्र में गांव के कुछ लोगों के द्वारा गांव को जाने वाले सीसी मार्ग के ऊपर पहाड़ी में खनन किया जा रहा है पुष्कर सिंह ने कहा खनन से निकले मलबे से गांव को जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है आवाजाही करने में ग्रामीणों को परेशानी होने के साथ-साथ खतरा पैदा हो गया है कभी भी पहाड़ी से मलवा राह चलते लोगों पर गिर सकता है पुष्कर सिंह ने कहा रोक के बावजूद गांव में बाहर से पत्थर बेधड़क आ रहा है उन्होंने बताया इस बात की सूचना उनके द्वारा डीएम चंपावत व एसडीएम लोहाघाट को दे दी है उन्होंने प्रशासन से अवैध खनन पर जल्द रोक लगाने की मांग की है

जरूरी खबरें