रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।
Laxman Singh Bisht
Thu, Jul 2, 2026
आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।
कार्यालय संरक्षक आशा गोस्वामी बनीं अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी।

चंपावत। राज्य सूचना एवं लोक संपर्क विभाग (सूचना निदेशालय) ने चंपावत में कार्यालय संरक्षक के पद पर कार्यरत आशा गोस्वामी को पदोन्नत कर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी पदोन्नति पर जिले के पत्रकारों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्र बल्लव औली, महामंत्री गिरीश बिष्ट सहित लक्ष्मण बिष्ट,गणेश पांडेय, रविन्द्र धामी, देवेंद्र देवा, सतीश जोशी 'सत्तू', जया पुनेठा,दीपक धामी, योगेश जोशी, विनोद चतुर्वेदी, चन्द्रशेखर जोशी, भुवन पाटनी, अमित जोशी 'बिट्टू', दिनेश भट्ट, नवीन देउपा, कुंदन बिष्ट, सुरेश उप्रेती , जगदीश जोशी एवं अन्य पत्रकारों ने आशा गोस्वामी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। पत्रकारों ने विश्वास व्यक्त किया कि वह अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ करेंगी।