Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

: बाराकोट:सड़क बंद होने से बीमार पूर्व सैनिक को डोली के सहारे अस्पताल लाए ग्रामीण एक हफ्ते में दूसरा मामला 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 17, 2024
सड़क बंद होने से बीमार पूर्व सैनिक को डोली के सहारे अस्पताल लाए ग्रामीण एक हफ्ते में दूसरा मामला बाराकोट ब्लॉक की चूला गांव कामाजूला सड़क बंद होने के कारण बुधवार को गांव के बीमार पूर्व सैनिक जीवानंद जोशी को ग्रामीणों के द्वारा 5 किलोमीटर पैदल चल डोली के सहारे वाहन तक पहुंचाया गया जिसके बाद बीमार पूर्व सैनिक को वाहन के जरिए अस्पताल लाया गया ग्रामीणों ने बताया सड़क बंद होने के चलते ग्रामीण कई कठिनाई व जान जोखिम में डालकर बीमार को वाहन तक लाए ग्रामीणों ने बताया 4 दिन पूर्व भी एक बीमार बुजुर्ग को सड़क बंद होने के कारण 10 किलोमीटर पैदल चल डोली के सहारे कामाजूला तक पहुंचाया गया वही ग्रामीणों मे लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के खिलाफ काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने कहा इतने दिन बीत जाने के बाद भी सड़क को नही खोला गया है उन्होंने एसडीएम लोहाघाट व लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क खोलने की मांग की है ग्रामीणों ने कहा विभाग की मशीन तो लगी है पर मशीन सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रही है ग्रामीणों ने कहा सड़क बंद होने से उन्हें कहीं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने जल्द सड़क न खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है वहीं लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया सड़क खोलने में मशीन लगी हुई है मलवा काफी ज्यादा आया हुआ है बारिश के कारण जिला पंचायत की सड़क का मलवा भी मुख्य सड़क में आ रहा है जिस कारण सड़क बार-बार बंद हो रही है चौहान ने कहा सड़क को जल्द खोलने के लिए संबंधित अभियंता को निर्देशित कर दिया गया है मशीन सड़क खोलने में लगी हुई है जल्द सड़क को सुचारू कर दिया जाएगा

जरूरी खबरें