Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 1, 2026

डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

चंपावत जिले में पालतू पशुओं को एक ही छत के नीचे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से लोहाघाट के जोड़िया पाटन में डॉक्टर एल0 0डी 0भट मेमोरियल पशु चिकित्सालय का निर्माण किया गया है। जिसका आज बुधवार को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने विधिवत शुभारंभ किया। डीएम ने कहा चंपावत जिले में पालतू पशुओं के लिए इस प्रकार के पशु अस्पताल की सख़्त आवश्यकता थी। जिसे पशु संचालकों के द्वारा पूरा किया गया है।

पालतू जानवरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व जांचे मिल पाएंगी। वही चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉक्टर जतिन खर्कवाल ने बताया आज लोहाघाट में पंडित एल0डी0 भट्ट मेमोरियल पशु चिकित्सालय का शुभारंभ किया गया है । डॉक्टर खर्कवाल ने बताया इस आधुनिक पशु चिकित्सालय में पालतू जानवरों के ऑपरेशन, खून की जांच व अन्य चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया वर्तमान में पशुओं की खून जांच के नमूने रुद्रपुर या दिल्ली भेजे जाते हैं पर अब यह जांच और उनकी रिपोर्ट इसी अस्पताल में मिलेंगे जिससे पालतू पशुओ के उपचार में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपने पालतू जानवरों के स्वास्थ्य व बेहतर उपचार के लिए अस्पताल की सुविधाओं का लाभ उठाया उठाने की अपील की है। उद्घाटन समारोह में राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें